trending

कल का मौसम, 28 जुलाई: मंगलवार को होगी भारी बारिश, IMD का इन राज्यों में अलर्ट जारी

कल का मौसम, 28 जुलाई: मंगलवार को होगी भारी बारिश, IMD का इन राज्यों में अलर्ट जारी

Here's what's trending across India right now:

फोटो वीडियो शहर चुनें ई- पेपर साइन इन होम राज्य देश क्रिकेट पंडित जी से चैट लाइव स्कोर मनोरंजन बिजनेस करियर विदेश धर्म लाइफस्टाइल ऑटो काम की बात राशिफल सावन 2026 Shiv Chalisa Shiv Aarti Shiv Stuti एक्सप्लेनर्स ट्रेंडिंग खबरें वीडियो आपके लिए खास वायरल ओपिनियन फोटो क्राइम कल का मौसम, 28 जुलाई: मंगलवार को होगी भारी बारिश, IMD का इन राज्यों में अलर्ट जारी Jul 27, 2026 08:12 pm IST By Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में मॉनसून की सक्रियता तेज होने की संभावना है, जिसमें कई जिलों में भारी बारिश, आंधी-तूफान व बिजली गिरने की संभावना है। अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। मंगलवार को कई राज्यों में बारिश होगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 28 जुलाई को देश के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून सक्रिय रहेगा। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे निम्न दबाव क्षेत्र और अन्य मौसमी प्रणालियों का असर देखने को मिलेगा। इसके चलते कई राज्यों में मध्यम से भारी और कुछ स्थानों पर बहुत भारी हो सकती है। आईएमडी ने विशेष रूप से ओडिशा और छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई राज्यों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

Adding to this, उत्तर भारत की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में झमाझम बारिश होने के आसार हैं। इनमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारि��� हो सकती है। मध्य भारत में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में मॉनसून का प्रभाव अधिक रहेगा। खासकर छत्तीसगढ़ में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना के कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। गुजरात और कोंकण क्षेत्र के साथ-साथ मध्य महाराष्ट्र में भी कई स्थानों पर तेज बारिश होने का अनुमान है।

Meanwhile, आईएमडी ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में मॉनसून की सक्रियता तेज होने की संभावना है, जिसमें कई जिलों में भारी बारिश, आंधी-तूफान व बिजली गिरने की संभावना है। अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकतर स्थानों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। मंगलवार और बुधवार को यह गतिविधि और अधिक तेज होने की उम्मीद है। मॉनसून की सक्रियता बढ़ने से अगले दो से तीन दिनों में उमस भरे मौसम से राहत मिलने की संभावना है। आईएमडी ने 30 जुलाई तक राज्य में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ आंधी-तूफान चलने की चेतावनी दी है। मंगलवार को कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

Notably, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है। ओडिशा में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव, भूस्खलन और यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।

As per the latest buzz, राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में सोमवार शाम बारिश हुई। आईएमडी ने यलो अलर्ट जारी करते हुए अनुमान जताया कि देर शाम तक दिल्ली के कई जिलों में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। आईएमडी के अनुसार पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मध्य दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। गरज के साथ छींटे, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली के शेष जिलों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। बारिश से दिनभर की उमस से लोगों को राहत मिली। हालांकि, कई इलाकों में यातायात की रफ्तार धीमी रही जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

In further updates, दक्षिण भारत में कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। कर्नाटक और केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म और उमस भरा मौसम बने रहने का अनुमान है। आईएमडी ने अरब सागर व बंगाल की खाड़ी में तेज हवाओं और समुद्र में ऊंची लहरों की चेतावनी दी। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। लोगों से मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है।

On top of that, पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , टेक , ऑटो , करियर , और राशिफल , पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Source: Hindustan