2027 वर्ल्ड कप के लिए भुवनेश्वर कुमार पर दांव लगाना चाहते हैं आर अश्विन, अनुभवी पेसर
Here's what's trending across India right now:
भारतीय क्रिकेट टीम ने अब अपनी नजरें 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर टिका दी हैं. टीम संयोजन को लेकर लगातार चर्चा हो रही है और कई पूर्व खिलाड़ी अपनी राय रख रहे हैं. इंग्लैंड दौरे पर भारतीय गेंदबाजी उम्मीद के मुताबिक असर नहीं छोड़ सकी. इसी बीच पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का समर्थन किया है. अश्विन का मानना है कि चयनकर्ताओं को 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भुवनेश्वर कुमार पर जरूर विचार करना चाहिए.
Adding to this, आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'भुवनेश्वर कुमार को 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए कंसीडर करना चाहिए. वह पहले से ज्यादा फिट दिखते हैं. उनके पास अनुभव है और वह पावरप्ले के साथ-साथ डेथ ओवरों में भी शानदार गेंदबाजी करते हैं. वह निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें एक और मौका मिलना चाहिए.'
Meanwhile, भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने नई गेंद से अपनी स्विंग का कमाल दिखाया और डेथ ओवरों में सटीक यॉर्कर से बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया. पूरे सीजन में उन्होंने 16 मैचों में 28 विकेट अपने नाम किए. वह पर्पल कैप की रेस में भी आखिर तक बने रहे और सिर्फ एक विकेट से यह सम्मान हासिल करने से चूक गए.
Notably, यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
As per the latest buzz, भुवनेश्वर कुमार ने अपना आखिरी वनडे मुकाबला साल 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला. उस मैच में उ��्होंने आठ ओवर में 67 रन दिए. इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने 50 ओवर के क्रिकेट में उनसे दूरी बना ली. हालांकि, उन्होंने टी20 टीम में कुछ समय तक अपनी जगह बनाए रखी. टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद उनका अंतरराष्ट्रीय सफर भी धीमा पड़ गया और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज उनके करियर की आखिरी अंतरराष्ट्रीय सीरीज रही.
In further updates, यह भी पढ़ें- 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारत का तेज गेंदबाजी आक्रमण तय? अतुल वासन ने चुने 5 पेसर
On top of that, भुवनेश्वर कुमार ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. उनकी फिटनेस और अनुभव को देखते हुए आर अश्विन ने साफ कहा कि भारतीय टीम को 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में इस अनुभवी तेज गेंदबाज के नाम पर गंभीरता से विचार करना चाहिए. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि चयनकर्ता उनकी इस सलाह को कितना महत्व देते हैं.
Source: ABP News